संपूर्ण समाधान दिवस में एंटी करप्शन का छापा, रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
हापुड़। Anti Corruption Organisation ने हापुड़ तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूगढ़ सर्किल में तैनात लेखपाल लवलेश को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान यह कार्रवाई की गई। जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को पकड़ा, तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के एक किसान से जमीन संबंधी कार्य कराने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान किसान ने इसकी शिकायत Anti Corruption Organisation से की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की सराहना की है।



