उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाराजनीतिहापुड़

CM योगी आदित्यनाथ ने किया हापुड़ का दौरा, गढ़मुक्तेश्वर में गंगा पूजन और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ की बैठक, गंगा तट पर पूजा-अर्चना के बाद हेलीकॉप्टर से मेरठ रवाना हुए मुख्यमंत्री

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हापुड़ जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर गंगा पूजन किया और गंगा तट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री गंगा तट की ओर रवाना हुए। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से मेरठ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री का दौरा हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से शुरू हुआ। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा करहेड़ा नागद्वार, राजनगर एक्सटेंशन और एएलटी होते हुए एनएच-9 के रास्ते हापुड़ पहुंचे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित अधिकारियों और प्रशासनिक अमले में तैयारियां दिखाई दीं। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा पूजन और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का मेरठ रवाना होना दौरे का अंतिम चरण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button