हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से कुकर्म और VIDEO बनाने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

हापुड़,(प्रभारी मोहम्मद इरफान)। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, कुकर्म करने और वीडियो बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने मु0अ0सं0 099/2026 धारा 137(2), 308 बीएनएस तथा 3/4, 13/14 पॉक्सो एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को निजामपुर कट के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिशान पुत्र उसमान, अनुज पुत्र ओमदत्त और राजेन्द्र पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम ठेरा थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इस कार्रवाई को थाना बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक अनुरोध कुमार, उपनिरीक्षक मौहम्मद आकिब, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, महिला हेड कांस्टेबल ज्योति यादव और कांस्टेबल सत्यम शर्मा शामिल रहे। हापुड़ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।



