क्राइमग़ाज़ियाबाद
आजम खान की जमानत पर फैसला टला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

गाज़ियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया। अब इस याचिका पर कल एक बार फिर सुनवाई होगी।
आजम खान की ओर से दाखिल याचिका पर अदालत में सुनवाई जारी है। जौहर ट्रस्ट से जुड़े इस मामले में उनकी जमानत को लेकर सभी की निगाहें हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।
कल होने वाली सुनवाई में मामले के कानूनी पहलुओं पर आगे विचार किया जाएगा। फिलहाल आजम खान की जमानत पर फैसला आने के लिए इंतजार करना होगा।



