उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाप्रशासनिक

UP में प्रशासनिक फेरबदल तेज, 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस सूची में चंदौली समेत पांच जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

तबादलों के तहत वाराणसी और कानपुर मंडल के आयुक्तों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। दोनों अधिकारियों की आपस में अदला-बदली की गई है। अब तक वाराणसी के मंडलायुक्त रहे एस. राजलिंगम को कानपुर मंडल की कमान सौंपी गई है, जबकि कानपुर में तैनात आईएएस अधिकारी विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिले आते हैं। सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

फिलहाल तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों की नई तैनाती और जिम्मेदारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button