इंदिरापुरम Ggronik Early Education & Premium Daycare में नमह (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी) ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को नमन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरापुरम स्थित Ggronik Early Education & Premium Daycare परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नमह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय सेवा संयोजक एवं भारत विकास परिषद, इंदिरापुरम के संयोजक श्री हेमंत बाजपेई , अरविंद चौहान, वर्षा जी एवं निशा सहित Ggronik परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए नमः ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें संस्कार, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की आवश्यकता है।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
Ggronik परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया।










