कोर्टक्राइमदिल्लीदेश-दुनियाराजनीति

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाई कोर्ट का आदेश बरकरार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र में कथित जालसाजी से जुड़े मामले में आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आजम खान को कानूनी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया और उसे प्रभावी बनाए रखा।

यह मामला जन्म प्रमाण पत्र में कथित हेराफेरी से जुड़ा है, जिसमें आजम खान और उनके परिवार के सदस्य कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। हाई कोर्ट ने पहले ही इस मामले में आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार के फैसले के बाद इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button