उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाप्रशासनप्रशासनिकहापुड़

DM कविता मीना की अध्यक्षता में हुई जिला आजीविका मिशन – क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति एवं DLCC की बैठक

हापुड। 07/05/2026 को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला आजीविका मिशन – क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति एवं डी०एल०सी० सी० (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, परियोजना निदेशक / उपायुक्त (स्वत: रोजगार एव समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी / ब्लाक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

जिला अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न बिन्दुओ पर समीक्षा की तथा राशन कार्ड धारक को समूह से जोडने के निर्देश दिये कि जनपद में जितने भी राशन कार्ड धारक है उनको शत प्रतिशत समूह से जोडा जाये। इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकती को निर्देश दिये की समस्त कोटेदार की बैठक करें और कोटेदार से समूह में महिलायों को जोड़ने के लिए जागरूक किया जाये, उसके लिए समूह सखी और ब्लाक मिशन प्रबंधक का सहयोग लिया जाये। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास खण्डवार कोटेदार की बैठक बुलाकर उनसे सहयोग लिया जाय। जिससे समय से लक्ष्य की पूर्ति हो सके।

परियोजना निदेशक अनवर शेख के द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड सिम्भावली में बना CMTC सेन्टर बन्द है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये कि जब तक ट्रेनिंग की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक ट्रेनिंग सेंटर को सुचारू किया जाये।

परियोजक निदेशक ने बताया कि जो CLF दो साल से अधिक के हो गये है और 02 साल से वही पदाधिकारी है. उनको बदला जाये जो CLE की नियमावली में है कि दो साल के बाद पदाधिकारियो को बदला जाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने समूह गठन, समूह के खाते खोलने और ज्यादा से ज्यादा समूह बनाने के निर्देश दिये।

जिला मिशन प्रबंधक तकसीर अहमद ने बताया कि लक्ष्य को समूह साखी और सोशल एक्शन कमेटी के माध्यम से पूरा किया जायेगा। बैठक के अंत में जिला अधिकारी ने विधायक निधि और सांसद निधि के कार्यों की भी समीक्षा की और समस्त काम की समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कार्यदय संस्था को निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button