उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाराजनीतिहापुड़

कांग्रेस की प्रेस वार्ता: 10 मई को होगा SC-ST प्रकोष्ठ कमेटी का गठन

हापुड़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

इस दौरान दीपक मोघे ने बताया कि 10 मई को एससी-एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी की नई जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी डूंगर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दोनों नेता नवगठित जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम बुलंदशहर रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपराह्न 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ पहुंचाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की। नेताओं ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, ओबीसी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button