श्रीरामलीला कमेटी ने ‘लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश’ के सिंभावली ब्यूरो चीफ योगेश कुमार शर्मा को किया सम्मानित

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। गढ़मुक्तेश्वर में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से ‘लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश’ के सिंभावली ब्यूरो चीफ योगेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से चैनल परिवार में हर्ष का माहौल है।
योगेश कुमार शर्मा को सम्मानित किए जाने पर ‘लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश’ के संपादक राजकुमार शर्मा ने श्रीरामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को मिलने वाला सम्मान उनका उत्साह बढ़ाता है और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है।
संपादक राजकुमार शर्मा ने श्रीरामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं। पत्रकारिता समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
‘लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश’ परिवार ने श्रीरामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े समाचारों को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।



