उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाप्रशासनसामाजिक

सड़क हादसे में घायल छात्राओं की मदद को आगे आए हापुड़ एसपी, एस्कॉर्ट वाहन से भिजवाया अस्पताल

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा

हापुड़। हापुड़ पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा उस समय देखने को मिला, जब सड़क हादसे में घायल हुईं दो छात्राओं की मदद के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक आगे आए। उन्होंने तत्काल मौके पर रुककर छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिलाया और अपने एस्कॉर्ट वाहन से दोनों को नजदीकी अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड स्थित सबली कट के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों छात्राएं घायल हो गईं। इसी दौरान पुलिस कार्यालय जाते समय पुलिस अधीक्षक की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी छात्राओं पर पड़ी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया और छात्राओं की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई तथा अपने एस्कॉर्ट वाहन के माध्यम से दोनों घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचवाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

पुलिस अधीक्षक की इस तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। उनकी इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय आम नागरिकों की सहायता करना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

हापुड़ पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील हृदय होता है, जो जरूरत पड़ने पर मानवता को सर्वोपरि रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button