उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाप्रशासनिकसामाजिकहापुड़

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत हापुड़ में निकली जागरूकता रैली, ASP ने दिखाई हरी झंडी

हापुड़,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश)।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-6 के तहत हापुड़ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रीमती कमला देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जा रही रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

13 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा महिला सुरक्षा के लिए संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button