उत्तर प्रदेशखेलदेश-दुनियाशिक्षाहापुड़

JMS World School, हापुड़ में 5 अक्टूबर से होगा अंडर-14 स्कूल स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

हापुड़,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश)। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान में अंडर -14 जोनल स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंडर-14 जोनल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ 5 अक्टूबर 2026 से जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के क्रिकेट मैदान पर होगा।

स्थानीय जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के मैदान पर आयोजित प्रेस वार्ता में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से T 20 स्कूल उत्तर प्रदेश क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों एवं 75 जनपदों से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया विभिन्न जिलों में ट्रायल के माध्यम से संपन्न की गई। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों के बाद मंडल स्तर की टीमों का गठन किया गया है। इसके पश्चात चयन प्रक्रिया के आधार पर विभिन्न जोन की टीमों का गठन किया गया।

जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

चैंपियनशिप के लिए चयनित टीमों में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, पूर्वांचल पैंथर्स, रोहिलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, बृज केसरिया , संगम सुपर किंग्स एवं सरयू स्ट्राइकर्स सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

अथर अली ने बताया कि 5 अक्टूबर से जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में इन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में टीमों को दो पूल में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम लीग चरण में तीन मैच खेलेगी। लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल तथा उसके पश्चात फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन एवं सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान मुरादाबाद के रणजी क्रिकेट खिलाड़ी सलीम अहमद सहित चयनित एवं वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र भाटिया, पार्थ रावत, आदित्य यादव, मुशर्रफ सब्ज़वारी, अशरफ सब्ज़वारी, लियाकत सब्ज़वारी, अमित राजपूत आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के उभरते हुए युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी तथा प्रदेश में स्कूली क्रिकेट को नई दिशा देने में सहायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button