आध्यात्मउत्तर प्रदेशसामाजिकहापुड़

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा को बड़ा झटका, सनातन महासभा में शामिल हुए आचार्य अखिलेश शर्मा

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा—– https://youtu.be/HIsSXf-_cqY?si=Yhf-SR_iSrWAMOt_

हापुड़। जनपद में ज्योतिष जगत से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) लगातार मजबूत होती नजर आ रही है, जबकि दूसरी ओर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा को लगातार झटके लगने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी) का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

हापुड़ के ब्रह्मनान मोहल्ला स्थित महासभा कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में संगठन के संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) और डॉ. वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी) को महासभा का तीसरा संरक्षक नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त संरक्षक आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा ने महासभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को शिक्षा, धर्म और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

अब महासभा का नेतृत्व तीन प्रमुख संरक्षकों — कमलेश कुमार घिल्डियाल, डॉ. वासुदेव शर्मा और आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी) — के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का मानना है कि इन अनुभवी विद्वानों के जुड़ने से महासभा और अधिक मजबूत होगी।

महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने इस अवसर को महासभा का “स्वर्णिम काल” बताते हुए कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है और नए नेतृत्व से नई ऊर्जा मिली है।

https://youtu.be/HIsSXf-cqY?si=Yhf-SR_iSrWAMOt

कार्यक्रम में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण, माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा का स्वागत किया।

महासभा में लगातार नए विद्वानों और पदाधिकारियों के जुड़ने से हापुड़ के ज्योतिष एवं धार्मिक जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button