Uncategorized
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से एक अहम मामला सामने आया है, जहां एक बांग्लादेशी महिला द्वारा पहचान छिपाकर निवास करने का खुलासा हुआ है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से एक अहम मामला सामने आया है, जहां एक बांग्लादेशी महिला द्वारा पहचान छिपाकर निवास करने का खुलासा हुआ है।जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली महिला महमूदा बेगम ने अपना नाम बदलकर रानी बेगम रख लिया और गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम दौताई निवासी युवक से विवाह कर लिया।जांच के दौरान पता चला कि महिला का वीज़ा समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह यहीं रह रही थी।इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पहचान छिपाकर निवास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि साक्ष्य संकलन के बाद मामले में सहयोग करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



