Uncategorized

कांग्रेस में नई जिम्मेदारी: अरविंद शर्मा को बनाया गया अनुशासन समिति का चेयरमैन

अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही – अरविंद शर्मा.

हापुड़। आज दिनांक 15 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने न्यू आलोक कॉलोनी निवासी अरविंद शर्मा को अनुशासन समिति जिला कांग्रेस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया हैं। आपको बता दें कि अरविंद शर्मा 2022 में धौलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। अनुशासन समिति जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन अरविंद शर्मा ने कहा हैं कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उन पर विश्वास करते हुए उन्हें जो ये जिम्मेदारी सौंपी हैं। उस जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि वे पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों पर कार्यवाही करेंगे। इसके लिए जल्द कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो सोशल मीडिया और पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में अनुशासनहीनता दिखाने वाले पदाधिकारियों पर अपनी पैनी नज़र रखेंगे और उसकी जानकारी देंगे। जांच के बाद ही अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button