वाराणसी
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र आज पहुंचेंगे काशी

वाराणसी। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय
दौरे पर आज (बुधवार) काशी पहुंचेंगे। वह दोपहर 3 बजे
गाजियाबाद एयरपोर्ट से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह रात्रि
विश्राम के लिए सर्किट हाउस में ठहरेंगे।
कलराज मिश्र 5 जून को एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके इस दौरे
को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं।



