उत्तर प्रदेशदेश-दुनियास्वास्थ्यहापुड़

हापुड़ से दिल्ली-NCR तक मिलावटी पनीर की सप्लाई! खाद्य विभाग ने पकड़ी दो कुंतल खेप

हापुड़। जनपद एक बार फिर मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। जिले से दिल्ली, नोएडा और हरियाणा तक केमिकल मिलाकर तैयार किया गया संदिग्ध पनीर धड़ल्ले से भेजे जाने की आशंका है। वहीं, जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई अब तक छिटपुट छापेमारी तक ही सीमित नजर आ रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए करीब दो कुंतल संदिग्ध पनीर से लदे एक वाहन को पकड़ लिया। टीम ने मौके पर पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। प्रारंभिक जांच में पनीर मिलावटी प्रतीत होने पर पूरी खेप को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता का विशेष ध्यान रखें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button