आध्यात्मउत्तर प्रदेशसामाजिकहापुड़

95 वर्षीय दादी की अनोखी कांवड़ यात्रा: 25 पोतों ने कंधों पर उठाई पालकी, श्रद्धा का दृश्य देख भावुक हुए लोग

हापुड़। सावन की कांवड़ यात्रा में जहां एक ओर डीजे की धुन, भव्य कांवड़ और शिवभक्ति की धूम देखने को मिल रही है, वहीं शुक्रवार को हापुड़ में श्रद्धा, संस्कार और पारिवारिक समर्पण का एक ऐसा अद्भुत दृश्य सामने आया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

मेरठ रोड पर 95 वर्षीय सोनादेवी पालकी में बैठकर हाथ जोड़कर भगवान भोलेनाथ का जयघोष कर रही थीं। उनकी पालकी को उनके करीब 25 पोते बारी-बारी से अपने कंधों पर उठाकर गांव की ओर ले जा रहे थे। इस अनूठी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए राहगीरों के कदम ठहर गए और लोगों ने परिवार की आस्था, सेवा-भाव और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की खुले दिल से सराहना की।

सावन के पावन माह में सामने आया यह भावुक दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण बताते हुए परिवार की भक्ति और समर्पण को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button