पूर्व सांसद श्याम सुंदर कपूर का हापुड़ कांग्रेस कार्यालय में स्वागत, संगठन की मजबूती की सराहना

हापुड़। पूर्व कांग्रेस सांसद श्याम सुंदर कपूर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर श्याम सुंदर कपूर ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए राकेश त्यागी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हापुड़ में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पूर्व सांसद ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिसका लाभ भविष्य में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेम कपूर, अजय त्यागी, शेखर कपूर, दीपक कपूर, पूरन कपूर, महेश कपूर, नरेश कपूर, श्याम वर्मा, दीपांशु, करण त्यागी, सुशांत शर्मा, लक्ष्य मित्तल, जिला कांग्रेस महासचिव गौरव गर्ग, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



