उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को कांग्रेस ने दी बधाई, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा
हापुड़। दिन सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनीत प्रतिशत अध्यक्ष आराधना मिश्रा मारा को हापुड़ के कांग्रेस बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधन मिश्रा मोना को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया है। कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को बधाई देते हुए कहा है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी से उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों में बेतहाशा उत्साह है और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा मोना जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि ब्राह्मण समाज कांग्रेस का कोर वोटर रहा हैं। निश्चित ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना जी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को दोबारा पार्टी से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा मोना ने हापुड़ के कांग्रेस जनों का विश्वास दिलाया है कि वह बहुत जल्द हापुड़ का दौरा करेंगी।
बधाई देने वालो में ये लोग मौजूद रहे:-
पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, गुलफाम कुरैशी, महबूब अली आदि।



