उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाराजनीतिहापुड़

सड़क पर गंदे पानी से फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेस ने दी धरने की चेतावनी

हापुड़। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे कॉलोनियों का गंदा पानी सड़क पर आने से स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि प्रभा विहार और ग्रीन वैली कॉलोनी से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराया।

राकेश त्यागी ने कहा कि संबंधित विभाग को तत्काल व्यवस्था सुधारनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौके पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उनका कहना था कि सड़क पर बहता गंदा पानी प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है और इसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने भी जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि गंदे पानी के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button