उत्तर प्रदेशक्राइमदेश-दुनियाहापुड़

ऑपरेशन शस्त्र के तहत सिम्भावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अवैध पिस्टल और कारतूस समेत गिरफ्तार

सिंभावली प्रभारी योगेश शर्मा

हापुड़।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक सिम्भावली के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम हाजीपुर से मुरादपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गोल्डी उर्फ गोलू पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम कुराना, थाना सिम्भावली, हापुड़ के रूप में हुई। आरोपी थाना सिम्भावली का हिस्ट्रीशीटर (एचएस-133ए) बताया गया है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा मौके से मिली अल्टो कार संख्या DL 3CBJ 5176 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सिम्भावली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने और अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button