उत्तर प्रदेशक्राइमहादसाहापुड़

हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव घर की पहली मंजिल स्थित कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कोटला सादात निवासी 22 वर्षीय युवती घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो युवती को पंखे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button