हापुड़ के लिए गौरव का पल: एडिशनल SP विनीत भटनागर बने IPS

लाइव न्यूज़ उत्तर प्रदेश परिवार की ओर से पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
हापुड़। जनपद के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर है। जनपद के एडिशनल SP विनीत भटनागर को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिलने पर लाइव न्यूज़ उत्तर प्रदेश की पूरी टीम की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विनीत भटनागर की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। अपने कार्यों और जनसेवा की भावना से उन्होंने पुलिस विभाग के साथ-साथ हापुड़ जनपद का भी नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता से हापुड़ वासियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगन, मेहनत और निष्ठा से जीवन में बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।
हम कामना करते हैं विनीत भटनागर जी भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश व समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।



