आध्यात्मउत्तर प्रदेशदेश-दुनियासामाजिकहापुड़

हापुड़ में 16 जून को पहुंचेंगे जगतगुरु शंकराचार्य, गौ संरक्षण को लेकर करेंगे जागरूक

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

हापुड़। गौ माता के संरक्षण और सनातन संस्कृति के संदेश को लेकर जनजागरण अभियान पर निकले जगतगुरु शंकराचार्य जी मंगलवार 16 जून 2026 को हापुड़ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भक्तों और गौ प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जगतगुरु शंकराचार्य जी के स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन दीप उत्सव, मेरठ रोड, हापुड़ पर किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य जी गौ माता की रक्षा और संरक्षण के संकल्प को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वह प्रदेश की 403 विधानसभाओं में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और गौ संरक्षण के लिए समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने सभी भक्तों और गौ प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और उनकी ओजस्वी वाणी को सुनें।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, गौ सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी विचार रखे जाएंगे।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस मौके पर विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, निशांत शर्मा, पुनीत शर्मा, पंडित प्रवीण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button