त्योहारों और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तेज की गश्त, बाजारों में बढ़ाई निगरानी

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
हापुड़। जनपद आगामी त्योहारों, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की जा रही है।
इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत रखी जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त, चेकिंग अभियान और निगरानी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



