उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाराजनीतिहादसा

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ। समाजवादी राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के निदेशक Dr. GP Gupta ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

फिलहाल उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती स्तर पर जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही परिवार और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रतीक यादव, Akhilesh Yadav के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी Sadhana Gupta के पुत्र थे। मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक रूप से कई बार प्रतीक यादव को अपना बेटा बताया था।

हालांकि प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन वह हमेशा राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में बने रहते थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।

राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है। कई नेता और करीबी लोग परिवार से मिलने लखनऊ पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button