उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाहापुड़

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर प्रशासन की बेरुखी, चारों ओर फैली गंदगी से लोगों में नाराजगी

https://youtu.be/8I_JNxxMMmY?si=UwLcUdmqdle2a8kJ

(सिंभावली ब्यूरो चीफ योगेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट)
हापुड़। जनपद के कुचेसर रोड चोपला पर देश के महान नेताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं, जिनमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और चौधरी चरण सिंह सहित अन्य महापुरुष शामिल हैं।
लेकिन बेहद शर्मनाक स्थिति यह है कि इन महान हस्तियों की प्रतिमाएं आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार हैं। चारों ओर फैली गंदगी और अव्यवस्था इस बात का साफ संकेत देती है कि शासन और प्रशासन इस ओर पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।

https://youtu.be/8I_JNxxMMmY?si=UwLcUdmqdle2a8kJ
हापुड़ लाइव न्यूज़ की टीम जब मौके पर कवरेज के लिए पहुंची, तो हालात इतने खराब थे कि प्रतिमाओं तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ था, जिससे न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि हमारे महापुरुषों का अपमान भी हो रहा है। यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन?
क्या इसी तरह हमारे देश के महान नेताओं का सम्मान किया जाएगा? हापुड़ लाइव न्यूज़ प्रशासन से मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से इस स्थान की साफ-सफाई कराई जाए और प्रतिमाओं की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि हमारे महापुरुषों का सम्मान बना रहे।

https://youtu.be/8I_JNxxMMmY?si=UwLcUdmqdle2a8kJ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button