राष्ट्रीय

लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर बहन मायावती जी ने दी श्रद्धांजलि, विशाल जनसभा को किया संबोधित

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने आज मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, लखनऊ में उनके 19वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर बहन मायावती जी ने लाखों की संख्या में उमड़ी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मान्यवर कांशीराम जी के संघर्षों, विचारधारा और बहुजन आंदोलन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का सपना सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित समाज का निर्माण करना था, जिसे पूरा करने के लिए बसपा लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “बहन जी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंजा उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button