देश-दुनियाप्रशासनसामाजिकहापुड़

त्योहारों के मद्देनजर हापुड़ में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग

हापुड़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस द्वारा बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हापुड़ पुलिस ने आमजन से अपील की कि त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button