हापुड़ में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता के आरोप

हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष Rakesh Tyagi ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने महोबा की दलित छात्रा से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़िता के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचा। राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai द्वारा पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जो सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हुई है और कांग्रेस नेताओं की संपत्ति जांच की मांग करना हास्यास्पद है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न मामलों में बड़े स्तर पर आर्थिक अनियमितताएं हुई हैं।
पूर्व विधायक Gajraj Singh ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि सरकार में साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता और सार्वजनिक जीवन में शुचिता की पक्षधर है तथा जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की मांग करती है।
प्रेस वार्ता के दौरान मानवी सिंह, एडवोकेट शहजादा चौधरी, गौरव गर्ग, यशपाल ढीलोर, सुखपाल गौतम, संजय छाबड़ा और खुशनूद अली सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।



