देश-दुनियाराजनीतिहापुड़
बिजली बचाने के लिए पार्षद मोनू बजरंग की जनता से अपील

हापुड़। मैं मोनू बजरंग पार्षद, भारतीय जनता पार्टी नई शिव पुरी, हापुड़ अपने क्षेत्र के सभी आदरणीय नागरिकों से हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध करता हूँ कि आने वाले लगभग 1 महीने तक अपनी गली-मोहल्ले में बिजली के पोल पर लगी लाइटों को बंद रखने में सहयोग करें और अपने घर के बाहर केवल 20-30 वाट का एक बल्ब जलाएं।
इससे हमारे क्षेत्र में बिजली की खपत कम होगी और ओवरलोड की समस्या से काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और हर घर में एसी चलने के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होगा, बिजली व्यवस्था स्वतः बेहतर हो जाएगी। आप सभी से निवेदन है कि क्षेत्रहित में इस छोटी-सी पहल में सहयोग करें। एकता में बहुत ताकत होती है। आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ



