भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे पंडित अखिलेश शर्मा

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा
हापुड़। जनपद हापुड़ से भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। महासभा की ओर से जारी बयान के अनुसार महासभा के संरक्षक आदरणीय पंडित अखिलेश शर्मा जी के साथ संगठन के वर्तमान विषयों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान पंडित अखिलेश शर्मा जी ने महासभा द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक और ज्योतिषीय कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासभा निरंतर समाजहित में सकारात्मक कार्य कर रही है और संगठन की गतिविधियां सराहनीय हैं।
आदरणीय पंडित अखिलेश शर्मा जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के साथ पहले भी जुड़े थे, वर्तमान में भी जुड़े हुए हैं और भविष्य में भी महासभा के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने महासभा को अपना संरक्षण, स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान महासभा पदाधिकारियों द्वारा उन्हें संस्था की विशेष पत्रिका भी भेंट की गई। पत्रिका प्राप्त कर पंडित अखिलेश शर्मा जी ने महासभा के प्रयासों की सराहना की और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महासभा परिवार ने आदरणीय पंडित अखिलेश शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। महासभा के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और आशीर्वाद से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
धार्मिक और ज्योतिषीय क्षेत्र में सक्रिय महासभा लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। महासभा के सदस्यों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक क्षण बताया।



