श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने दिनेश शर्मा को परामर्श पद पर नियुक्त किया

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा
हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के देवलोक कॉलोनी स्थित कार्यालय में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दिनेश शर्मा को महासभा का परामर्श पद सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा और अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने कहा कि दिनेश शर्मा जैसे विद्वान के आगमन से महासभा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने कहा कि यह महासभा के लिए गर्व का क्षण है और विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।
दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा को बुलंदियों तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि महासभा द्वारा आयोजित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में वे पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर महासभा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मनुज, राजनाथ, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज, अनमोल वेदाचार्य, मोहन सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे। सभी ने दिनेश शर्मा का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

महासभा के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि दिनेश शर्मा जैसे अनुभवी और विद्वान सदस्य का जुड़ना महासभा के लिए नई ऊँचाई और सशक्त नेतृत्व का संकेत है। इस नियुक्ति से महासभा के धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रमों को और व्यापक बनाने की योजना है।



