JMS Group of Institutions में फेयरवेल पार्टी 2K26 का भव्य आयोजन, विदाई के पलों में भावुक हुए छात्र

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
हापुड़। JMS Group of Institutions में फेयरवेल पार्टी 2K26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं सीनियर्स की विदाई के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्थान के सचिव डॉ. रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
JMS Group of Institutions के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने बताया कि फेयरवेल पार्टी का उद्देश्य अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई देना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बीच प्रेम, सामंजस्य और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

संस्थान के सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन की यादें जीवनभर साथ रहती हैं। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डांस, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दो सप्ताह से चल रही तैयारियों का असर मंच पर साफ दिखाई दिया।
फेयरवेल प्रतियोगिता में बीसीए के हर्षित शर्मा को मिस्टर फेयरवेल, बीसीए की खुशी और बीबीए की पलक पवार को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं बीएससी बायोलॉजी की मानसी और बीए के वैभव को बेस्ट पर्सनालिटी का खिताब मिला।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, छात्रों और स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा विदाई लेने वाले छात्रों को उपहार भी भेंट किए गए। पूरे आयोजन में उत्साह, भावनाएं और यादगार पल देखने को मिले।



