कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने हापुड़ कोतवाल मनीष चौहान का किया सम्मान

हापुड। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नव नियुक्त कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राकेश त्यागी ने कोतवाल प्रभारी को फूलों का बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोतवाल प्रभारी मनीष चौहान अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के दम पर शहर में हो रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेंगे तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराएंगे।
राकेश त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में चोरी, लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों को रोकना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
इस दौरान कोतवाल प्रभारी मनीष चौहान ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान कानून व्यवस्था, शहर की सुरक्षा और जनसहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाल प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में हापुड़ में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम लोगों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।



