गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौतहापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र

सिंभावली रिपोर्टर योगेश कुमार शर्मा हैडलाइन: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौत
हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



