हापुड़

जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ को मिली बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तीन नए पाठ्यक्रमों को मिला चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से अनुमोदन
जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु संस्थान को तीन नए पाठ्यक्रम — बी.एससी. कृषि, (Agriculture) बी.एससी. होम साइंस एवं बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी — को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ,मेरठ द्वारा आधिकारिक अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जे.एम.एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध तंत्र द्वारा जे.एम.एस परिवार के साथ संस्थान परिसर में केक काटकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए “जश्न-ए-सफलता” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
संस्थान के सचिव डा० रोहन सिंघल एवं प्रबंध निदेशक डा०आयुष सिंघल ने बताया कि पूर्व में संस्थान में B.Tech, Polytechnic, BBA, BCA, B.Com, BA, B.Sc. (Biotechnology), B.Sc. (Computer Science), B.Sc. (Maths), B.Sc (Bio), BA LLB, LLB, B.Pharm, D.Pharm, MBA, MCA, O-Level(NIELIT) आदि स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।
संस्थान के प्रबंध निदेशक डा०आयुष सिंघल ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य हापुड़ जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए एनसीआर एवं दिल्ली की ओर न जाना पड़े। इसी उद्देश्य के तहत जे.एम.एस. ग्रुप निरंतर नए एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु कार्य कर रहा है।
संस्थान के सचिव डा० रोहन सिंघल ने कहा कि संस्थान के डायरेक्टर जनरल प्रो० (डा०) सुभाष गौतम के कुशल नेत्तृत्व में संस्थान के निदेशक/प्राचार्य, डीन, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों के सकारात्मक सहयोग से संस्थान अकादमिक एवं प्रशासनिक रूप से निरंतर छात्र छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का अथक प्रयास कर रहा है।
नए पाठ्यक्रमों के अनुमोदन से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है तथा यह उपलब्धि जेएमएस ग्रुप की शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं उत्कृष्टता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button