हापुड़

जेएमएस की छात्रा ने अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिता में गाड़े झंडे, संस्थान का नाम किया रोशन

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, धूम मानिकपुर (दादरी) में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता 2025–26 में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम करते हुए और संस्थान का नाम केवल हापुड़ जनपद में ही नहीं अपितु विश्वविद्यालय स्तर पर भी गौरवान्वित किया।
छात्रा द्वारा प्राप्त की गयी इस उपलब्धि से संस्थान में अध्यनरत सभी छात्र एवं छात्राओं, शिक्षकगणों , विभागाध्यक्षों, प्राचार्य ,डीन,स्टाफ व अन्य सभी कर्मचारियों में एक प्रसनत्ता की लहर दौड़ गयी है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के सचिव डा० रोहन सिंघल ,मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल , डायरेक्टर जनरल प्रो० डॉ. सुभाष गौतम एवं विभागाध्यक्ष आशीष त्यागी ने छात्रा को उपहार देते हुए पुरुस्कृत किया व उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने कहा की जेएमएस परिवार हमेशा छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा प्रत्येक क्षेत्र में छात्र/छात्राओं को सफलता के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
इस शानदार उपलब्धि पर जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव डा० रोहन सिंघल ने स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रिंस यादव एवं हेड एडमिन अमित सिद्धू को छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button