थाना हाफिजपुर पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 2 घायल सहित 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से अवैध तमंचे मय जिंदा खोखा कारतूस, चोरी किए गए करीब 1 किलो चांदी के आभूषण, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व चोरी करने के उपकरण बरामद।
प्रारम्भिक पूछताछ में घायल
गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1-ताहिर पुत्र इलियास निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड घायल 2-सुल्तान पुत्र शेरदीन निवासी मोहल्ला सदीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड घायल व 3 फाजिल पुत्र इलियास निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड बताया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी चोर हैं, अभियुक्त ताहिर के विरूद्ध चोरी के 8 अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है तथा अन्य दो अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





