हापुड़
हापुड़ में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, जिलाधिकारी ने नव निर्माण का दिया आश्वासन

हापुड़ में अतरपुरा चौराहे पुलिस चौकी पर स्थापित 1942 शहीद स्मारक समिति द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले नगर के चार शहीदों को अतरपुरा चौराहा पुलिस चौकी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय जी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित हुए करते हुए कहा कि यहां पर भव्य शाहिद स्मारक का निर्माण कराया जाएगा, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय जी एवं एस डी एम सदर इला प्रकाश अतरपुरा चौराहे पर स्थापित शहीद स्मारक पहुंचे स्मारक का निरीक्षण किया शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की वहां पर उपस्थित शहीद स्मारक समिति के सदस्यों से बात करते हुए जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय जी ने जल्द ही शहीद स्मारक का नव निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया




