हापुड़

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में बी.टेक, बी.एस.सी.(कंप्यूटर साइंस) एवं बी.सी.ए. के नवप्रवेशित छात्रों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन

हापुड़, 28 जुलाई 2025: जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्त्वावधान में प्रोफेशनल प्रोग्राम्स (बी०सी०ए०, बी०टेक० और बी०एस०सी०(कम्प्यूटर साइंस) के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का उद्धघाटन आज दिनांक 28/07/2025 को जे०एम०एस० ग्रुप के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम व् जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक, जे०एम०एस० ग्रुप के प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी तथा कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रोफेसर डॉ० विक्रम बाली, डायरेक्टर, गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम ने बताया की सात दिवसीय ओरिएंटेशन में प्रोफेशनल प्रोग्राम्स (बी०सी०ए०, बी०टेक० और बी०एस०सी०(कम्प्यूटर साइंस) के नवप्रेषित छात्र-छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थान के एम०डी० डॉ० आयुष सिंघल एवं डॉ० रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान मे सभी नवप्रेषित छात्र छात्राओ को शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद दिया तथा अपने व्याख्यान में बताया कि यह समारोह छात्र-छात्राओ के लिए एक नई शुरुआत हैं, जिसमें उन्हें न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह पहल छात्र-छात्राओ को एक सकारात्मक और सहयोगी वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। किसी भी देश के विकास में कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानचार्या ने सभी छात्र छात्राओ को ओरिएंटेशन कार्यक्रम को उनके आगामी पाठ्यक्रम को सुलभ बनाने के लिए बेहतरीन प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ० विक्रम बाली, डायरेक्टर, गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने अपने व्याख्यान में कहा कि 21वीं सदी में छात्र-छात्राओ को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता, नवाचार की सोच और डिजिटल कौशल भी आवश्यक हैं। कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में महारत हासिल करना आज के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है। आज का दौर ए०आई०, एम० एल०, आई०ओ०टी० का युग हैं।
संस्थान के महानिदेशक प्रोफसर डॉ० सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम की विस्तार से विवेचना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्बोधन करते हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम को नवप्रेषित छात्र-छात्राओ के लिए वरदान करार दिया और कहा कि आज की दुनिया में टेक्नोलॉजी केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा की रीढ़ बन चुकी है। छात्र-छात्राओ के लिए यह ज्ञान प्राप्त करने, कौशल विकसित करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है और हम सबका मानना है कि तकनीकी दक्षता ही भविष्य की सफलता की कुंजी है। इसलिए संस्थान छात्र-छात्राओ को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए नई नई तकनीकी पर आधारित सुविधाएँ मुहैया कराते रहेंगे जिससे सभी छात्र छत्राएं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रशिक्षित होकर निरंतर प्रयासरत है।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल व सचिव डॉ रोहन सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिया की हमेशा संस्थान भविष्य मे अकादमिक माहौल को बेहतर से बेहतर, छात्र-छात्राओ के हित मे बनाने के लिए अधिक प्रयास करते रहेंगे तथा साथ ही यह भी आश्वस्त किया की छात्र-छात्राओ के ज्ञान को बढ़ाने के लिए संस्थान हमेशा विषय विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, टेक्निकल क्लब्स और हैकाथॉन, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन आदि का आयोजन समय समय पर करता रहेगा। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में डी०एस०डब्लू० प्रो० विशाल त्यागी ने ग्रुप की सभी अकादमिक गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया एवं परीक्षा प्रभारी एवं एंटी रैगिंग प्रभारी ने ग्रुप की प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की।
कार्यक्रम के अंत मे डॉ० धीरज सैनी ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। संस्थान के मैनेजर गौरव शर्मा ने सभी नई नई तकनीकी व्यवस्थाओ को ओरिएंटेशन कार्यक्रम को सफल बनाने मे सुचारू रूप से क्रियान्वित किया कार्यक्रम का सफल संचालक जे०एम०एस० ग्रुप की प्राध्यापक तान्या शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा सांस्कृतिक कमेटी की अध्यक्ष प्रो० पारुल चौहान का सरहानीय योगदान रहा।

प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम
डायरेक्टर जनरल
जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button