मेरठ

जनपद मेरठ के गांव गोविंदपुरी मे किसान परिवार की बेटी ने अपने गांव व अपने देश का किया नाम रोशन

: जॉर्डन में आयोजित हुए नौवीं जु-जित्सू एशियन चैम्पियनशिप में दो पदक जीतकर लौटी मेरठ की रिचा शर्मा को सांसद अरुण गोविल ने किया सम्मानित।

मेरठ। ग्राम गोविंदपुरी, मेरठ की रिचा शर्मा ने अम्मान जॉर्डन में आयोजित हुई नौवीं जु-जित्सू एशियन चैम्पियनशिप में रजत व कांस्य सहित दो पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। रिचा शर्मा की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

इस उपलब्धि पर अपने मेरठ सासंद कार्यालय पर सांसद अरुण गोविल ने रिचा शर्मा को बधाई देते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत कर पदक पहनाकर सम्मानित किया। आगे सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रिचा शर्मा जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए मिसाल हैं। ओर उन्होंने प्रदेश सरकार से रिचा को हर आर्थिक संभव मदद दिलवाने का आश्वासन भी दिया।

रिचा शर्मा ने बताया अम्मान, जॉर्डन में आयोजित हुई नौवीं जु-जित्सू एशियन चैम्पियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर एडल्ट्स महिला फाइटिंग इवेंट की (–48 किग्रा ) में पाकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर रजत व कॉन्टैक्ट इवेंट में कांस्य पदक जीता। ओर उन्होंने आगे कहा कि उनका सफर इतना आसान नहीं था, रिचा ने आगे बताया कि एशियन स्तर पर खेलने के लिए उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये खर्च करने पड़े। यह सारा खर्च उन्होंने और उनके परिजनों ने कर्ज व अन्य सहयोग से जुटाया। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि जु-जित्सू जैसे खेल को अब तक सरकार की ओर से फेडरेशन या वित्तीय मान्यता नहीं मिली है। रिचा का लक्ष्य अगले वर्ष रियाद में आयोजित होने वाले एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स एवं 20वें एशियाई खेलों में भारत देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। इन प्रतियोगिता के लिए वे अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। वे चाहती हैं कि जु-जित्सू खेल को भी अन्य खेलों की तरह सरकारी मान्यता मिले, ताकि खिलाड़ियों को उचित संसाधन, सम्मान और नौकरी की सुविधा मिल सके। जबकि जु-जित्सू खेल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा मान्यता प्राप्त है, ओर 20वें एशियाई खेलों में शामिल है।
रिचा ने अपनी जीत पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देव राय चंद, महासचिव अमित अरोरा, जिला मेरठ एसोसिएशन के महासचिव सिराज आलम, अपने कोच सचिन चौधरी का आभार जताया। इस अवसर पर रिचा को सोशल मीडिया एवं अन्य खेल पदाधिकारियों पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button