उत्तर प्रदेशशिक्षासामाजिकहापुड़

JMS Group of Institutions में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा

हापुड़, 25 सितंबर 2026: जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका, औषधियों के सुरक्षित उपयोग तथा समाज के स्वास्थ्य के प्रति उनके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के सेक्रेटेरी डॉ० रोहन सिंघल ,मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के डीन डॉ. अभिनीत चौधरी, प्रोग्राम हेड श्री धनंजय तोमर सहित फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं फार्मेसी के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियाँ शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, विचारों एवं ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से औषधियों के उचित उपयोग, स्वास्थ्य जागरूकता तथा फार्मासिस्ट की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. अतुल कुमार शर्मा, सुश्री साक्षी गुप्ता एवं सुश्री डिंपल शर्मा शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, विषयवस्तु, प्रस्तुतीकरण एवं अभिव्यक्ति के आधार पर किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सेक्रेटेरी डॉ० रोहन सिंघल जी , ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औषधियों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग, मरीजों को सही परामर्श देने तथा औषधि सुरक्षा सुनिश्चित करने में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि डॉ. आयुष सिंघल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मेसी केवल औषधियों के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल का निरंतर विकास करने तथा भविष्य में समाज और देश की स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम ने विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक योग्य फार्मासिस्ट स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का समापन फार्मेसी विभाग के डीन डॉ. अभिनीत चौधरी जी के द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद व फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मानित करने तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button