उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाशिक्षासामाजिकहापुड़

हापुड़ के विद्यार्थियों के IIT-JEE सपनों को मिलेगी नई उड़ान, JMS World School और Aveer Academy की बड़ी पहल

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा

हापुड़। जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में JMS World School ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्कूल ने प्रतिष्ठित Aveer Academy के साथ एमओयू (MoU) साइन कर परिसर में ही IIT-JEE की इंटीग्रेटेड कोचिंग शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराना है।

नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को IIT-JEE की तैयारी के लिए शहर से बाहर कोचिंग लेने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल परिसर में ही उन्हें अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, आधुनिक टेस्ट सीरीज और नियमित अकादमिक सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

Aveer Academy के निदेशक विवेक बाबरा के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को JEE Main और JEE Advanced की तैयारी कराएगी। इसके लिए परीक्षा पैटर्न, विषयवार तैयारी, टेस्ट प्रैक्टिस और समय प्रबंधन पर विशेष फोकस रखा जाएगा।

इस अवसर पर JMS World School के प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक और स्कूल प्रशासक लवलेश सिरोही मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह पहल हापुड़ और आसपास के विद्यार्थियों को अपने ही शहर में बेहतर प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्कूल और Aveer Academy के इस शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को नियमित स्कूली पढ़ाई के साथ IIT-JEE की तैयारी के लिए एकीकृत अकादमिक वातावरण मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button