आध्यात्मउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादसामाजिक

गाजियाबाद में श्री सतपाल महाराज जी के 75वें जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य संत सम्मेलन एवं सत्संग समारोह सम्पन्न

गाजियाबाद,(पवन शर्मा)। सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी के 75वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को माता राजेश्वरी आश्रम एवं मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में शाखा पटेल नगर, गाजियाबाद में भव्य संत सम्मेलन एवं सत्संग समारोह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता कर सत्संग, आध्यात्मिक ज्ञान एवं संत महात्माओं के दिव्य वचनों का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। आश्रम परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सद्गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करते हुए उनके 75वें जन्मोत्सव की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर संत महात्माओं ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन के उद्देश्य, आध्यात्मिक साधना, भक्ति, सेवा और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला।

संत सम्मेलन में पूजनीय महात्मा स्वरूपा बाई जी, पूजनीय महात्मा संयुक्ता बाई जी एवं पूजनीय महात्मा भूमिका बाई जी ने अपने आध्यात्मिक विचारों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया। संत महात्माओं ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मिक उन्नति और परम सत्य की अनुभूति है। सत्संग एवं सद्गुरु के मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर मानव समाज की सेवा की जा सकती है।

सत्संग के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर संतों के विचारों को सुना और आध्यात्मिक संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, साधना, भक्ति और सत्संग की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

समारोह के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

कार्यक्रम का आयोजन मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा पटेल नगर, गाजियाबाद द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी संत महात्माओं, श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के 75वें पावन जन्मोत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सत्संग की अविस्मरणीय अनुभूति के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button