बॉलीवुड अभिनेता राज पंडित का ‘लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश’ को समर्थन, निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना

हापुड़। बॉलीवुड अभिनेता श्री राज पंडित ने लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए चैनल की निष्पक्ष, जनहित और तेज़ पत्रकारिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश इसी दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
राज पंडित ने कहा कि लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश के एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा मेरे परम मित्र हैं। उन्होंने उनके नेतृत्व और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की भी प्रशंसा की।
उन्होंने सभी दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप सच्ची, निष्पक्ष और तेज़ खबरें देखना चाहते हैं, तो लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश से जुड़ें तथा चैनल को अधिक से अधिक लाइक, शेयर और कमेंट करें। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और परिचितों तक भी इस चैनल को पहुँचाएँ, ताकि जनहित की खबरें अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकें।
राज पंडित ने विश्वास जताया कि लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता के अपने उद्देश्य पर कायम रहते हुए समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने चैनल की पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।



