उत्तर प्रदेशराजनीतिहापुड़

70 किलो का केक: सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी: पूर्व मंत्री मदन चौहान का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन का मंच

सिंभावली प्रभारी: योगेश कुमार शर्मा की विशेष रिपोर्ट

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा नेता मदन चौहान का 70वां जन्मदिन राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द के माहौल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर 70 किलो का विशाल केक काटकर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका जन्मदिन सद्भावना के साथ मनाया।
अपने जन्मदिन पर पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान ने कहा कि वे पिछले 30–35 वर्षों से क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होकर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
उन्होंने अपने 15 वर्षों के जनप्रतिनिधि कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव और बिना भय के वातावरण में क्षेत्र की जनता की सेवा की और हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मंत्री मदन चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button