उत्तर प्रदेशदेश-दुनियामनोरंजनसामाजिकहापुड़

शहीद मेले के अंतर्गत 6 जून को होगा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायर देंगे प्रस्तुतियां

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

हापुड़। शहीदों की स्मृति को समर्पित शहीद मेले के अंतर्गत इस वर्ष भी साहित्य और संस्कृति की शानदार महफिल सजने जा रही है। स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति, हापुड़ के सहयोग से फ्रीडम फाइटर्स मेमोरियल सोसायटी एवं आओ पढ़े समिति द्वारा 6 जून को एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध शायर और कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम चौधरी जबरदस्त खान एवं नवाब उल्फत खान की स्मृति को समर्पित रहेगा। पहले यह आयोजन रामलीला ग्राउंड में प्रस्तावित था, लेकिन मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब यह मुशायरा सामिया गार्डन सिटी में आयोजित होगा।

मुशायरे के कन्वीनर फसीह चौधरी तथा सह-कन्वीनर डॉ. माकूब त्यागी और फराज चौधरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम शनिवार, 6 जून को रात 8 बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त शायर और कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

मुशायरे में चरण सिंह बशर, सैफ बाबर, राजीव रियाज प्रतापगढ़ी, मुशर्रफ चौधरी, अलीना इफरत, सबा अजीज, कृष्ण शर्मा दामिनी, रेशमा जैदी, वारिस वारसी, मीम कौसर, कारी फजलुर्रहमान अंजुम, असलम बेताब, फराज चौधरी, अनवर गाजियाबादी, शाकिर देहलवी, डॉ. पवन मिश्रा, अली अब्बास नौगावी, डॉ. फरमान चौधरी, दानिश अय्यूबी समेत अनेक नामचीन शायर अपनी शायरी का रंग बिखेरेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्याना के पूर्व चेयरमैन बदरूल इस्लाम करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईजी जे. डब्ल्यू. खान मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर शहीदों की स्मृति को नमन करने और साहित्यिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि यह मुशायरा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button